जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता सुल्तानपुर

सुलतानपुर।थाना बन्धुआकला पुलिस ने जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मु0अ0सं0 171/2026 में अभियुक्त मो0 आनिस (25 वर्ष), निवासी शाहपुर सरकण्डेडीह (थाना धम्मौर) नामजद था। उस पर गाली-गलौज, मारपीट और धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप है।

उपनिरीक्षक संजय कुमार पाठक की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को धारूपुर-असरोगा मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button