हर पीड़ित, दुखी और अपमानित के साथ खड़ी है सपा : अखिलेश यादव

ऊँचाहार, विधानसभा के छिछोरा अलावलपुर में संपन्न हुआ पीडीए सम्मेलन

ऊँचाहार (रायबरेली)। विधानसभा क्षेत्र में भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत समाजवादी पार्टी के युवा नेता अखिलेश यादव की अगुवाई में ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा छिछोरा अलावलपुर में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवा सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है, जो पीड़ित, दुखी और अपमानित है। पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को सम्मान, समानता और न्याय दिलाना है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में किसान नौजवान व्यापारी माताएं बहने और बुजुर्ग सब परेशान है। जहां किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल पाता वहीं आलू का किसान बर्बाद होने की कगार पर खड़ा है जानवरों से अपनी फसलों को बचा पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है, वही नौजवान डिग्री लेकर सड़क पर घूम रहा है कहीं रोजगार नहीं है।

ऊंचाहार गांव को जोड़ने वाली बहुत सारी सड़कें आज भी बदहाल है उन पर कोई काम नहीं हुआ है और ऊंचाहार में जो भी विकास दिख रहा है वह हम सबके नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी के कार्यकाल का दिख रहा है लगभग 10 साल भाजपा सरकार का पूरा होने वाला है लेकिन कोई भी बड़ा काम ऊंचाहार विधानसभा में नहीं हुआ सिर्फ जुमलेबाजी हो रही है। उन्होंने कहा कि हम ऊंचाहार विधानसभा की जनता को भरोसा दिलाते हैं कि 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है जिसमें हमारे नेता के नेतृत्व में ऊंचाहार का संपूर्ण विकास होगा।

वहीं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए युवा सपा नेता अखिलेश माही ने कहा कि भाजपा सरकार में हर तरफ भ्रष्टाचार और अन्याय का बोलबाला है लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

ऊंचाहार विधानसभा की जनता ने पूरा मन बना लिया है और हर बार की तरह इस बार भी समाजवादी पार्टी का विधायक हजारों वोट से जीतने जा रहा है। इसके अलावा कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव ऊंचाहार ब्लॉक अध्यक्ष विंदेश्वरी पासी, रोहनिया ब्लॉक अध्यक्ष मदन यादव जगतपुर ब्लॉक अध्यक्ष मो हसनैन, गौरा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पासी, प्रधान राजू यादव, महेन्द्र सोनकर,पूर्व प्रमुख शिवेन्द्र यादव,आचार्य सुंदरलाल यादव,राजनाथ पटेल,शिवम रॉय,बाल किशोर पटेल,मोती पटेल,गुलशन पटेल,डॉ नरेन्द्र यादव,कमलेश मौर्या,छोटेलाल पटेल,रामकुमार यादव,कंदई पटेल,छेदी पटेल,मन्ना सिंह,सूर्य प्रताप सिंह,केडी यादव,गुड्डू सिंह, समरजीत पटेल ने भी सम्बोधित किया और हजारों की संख्या में लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button