शिवधाम टिकरिया से लेकर सीताकुंड घाट तक गूंजा बम बम भोले का नारा
सभी समाजसेवीयों ने मिलकर जगह- जगह सभी भक्तों किया सम्मानित एवं कराया जलपान

सुल्तानपुर। सावन के पवित्र माह में रविवार को सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महाराज की अगुआई मे भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा मे हजारों भक्तगण भगवान शिव की भक्ति में सराबोर होकर शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत दोपहर लगभग 2:00 बजे दुबेपुर प्रखंड के टिकरिया शिव मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद हुई। दर्शन चैतन्य महराज के नेतृत्व में यह कावड़ यात्रा आयोजित की गई। कांवड़िए डीजे और ढोल की धुन पर नाचते-गाते तथा भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों सहित समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
यात्रा टिकरिया, कानूपुर, भाईं, लौहर, दिखौली, दुबेपुर और अमहट होते हुए सीताकुण्ड धाम पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत किया। कानूपुर तिराहे पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी द्वारा भक्तों को हलुआ, नुक्ती, केले का प्रसाद वितरित किया गया, भाईं मे बृज लाल गुप्ता, शीतला अग्रहरि की तरफ से प्रसाद वितरण किया गया, पहलवान वीर बाबा दिखौली पर प्रसाद वितरित किया गया, वरिष्ठ समाजसेवी जय प्रकाश वर्मा द्वारा कांवड़ियों को अंगवस्त्र वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया और उनके सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।
कांवड़ यात्रा में विधायक ताहिर खान इसौली, टिकारिया धाम अध्यक्ष अनिरूद्ध यादव, स्वामी नाथ अध्यज विधानसभा अध्यक्ष , जिला सचिव डॉ० सुरेश यादव,दीपक यादव वरिष्ठ भाजपा नेता रुपेश सिंह, शेखर सिंह, मनीष प्रताप सिंह, राम अवध यादव भाई, रवि त्रिपाठी, राम अचल यादव, बृज लाल गुप्ता, आशीष वर्मा, शीतला अग्रहरी, लल्लू यादव, अंगराज अग्रहरी, राजेश यादव, सनी यादव, शैलेन्द्र यादव, राम जतन यादव दुर्गा यादव दिनेश अंकित चौरासिया, हरिशचंद्र मौर्य प्रधान देहली मुबारकपुर, इसी के साथ थाना धमौर जगह-जगह पर और पीएससी बल भी तैनात रही सुरक्षा व्यवस्था के लिए सहित बड़ी संख्या भक्तगण मौजूद रहे।



