रेलवे ट्रैक पर दोनों पैर कटे तड़पता मिला युवक

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे उसे समय हड़कंप मच गया जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक घायल अवस्था में तड़पता हुआ मिला ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कट चुके थे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस तथा जीआरपी ने घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु अस्पताल भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवकरण सिंह पुत्र श्यामलाल उम्र करीब 28 वर्ष निवासी सत्वर थाना खागा जनपद फतेहपुर गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे डाउन तथा अपलाइन के मध्य पोल संख्या 1135/10 के समीप घायल अवस्था में तड़पता हुआ मिला। युवक के दोनों पैर पूरी तरह कटे हुए थे। युवक रेलवे ट्रैक की गिट्टियों में पड़ा दर्द से तड़प रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही भरथना थाना पुलिस तथा रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को आनन फानन में रेलवे ट्रैक से हटाकर एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां घायल की नाजुक हालत होने के चलते उसे सफाई पीजीआई रेफर कर दिया गया।

आशंका जताई जा रही है कि शायद युवक ट्रेन की खिड़की पर सफर कर रहा होगा इसी बीच संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के नीचे जा गिरा जिससे उसके दोनों पैर कट गए। समाचार लिखे जाने तक युवक के परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। पुलिस परिजनों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button