निः शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न

शिविर में 74 मरीजों का हुआ उपचार,दवाएं वितरित

जसवंतनगर,इटावा।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगला रामसुंदर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नंदिनी गुप्ता ने गांव नगला रामसुंदर में ‘आयुष आपके द्वार’ निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया।

शिविर में 74 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। जांच के दौरान जीर्ण रोग, खुजली, फंगल संक्रमण, श्वास संबंधी रोग, उदर रोग, खांसी, जुकाम, बुखार तथा संधिशूल (जोड़ों के दर्द) से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।

डॉ. नंदिनी गुप्ता ने मरीजों को नियमित दिनचर्या अपनाने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, स्वच्छता बनाए रखने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर उपचार कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आयुष पद्धति के माध्यम से अनेक सामान्य एवं दीर्घकालिक रोगों का प्रभावी उपचार संभव है।

शिविर में भृत्य सत्यप्रकाश, योग प्रशिक्षक अनुज तथा ग्राम पंचायत के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button