पालिका की लापरवाही बनी मुसीबत: ट्रैक्टर ट्राली पलटी

एक माह से पाइप लाइन लीकेज से हुआ जलभराव, स्कूली बच्चे भी परेशान

जसवंतनगर,इटावा। नगर के वार्ड होमगंज स्थित रामलीला रोड की एक गली में पिछले करीब एक माह से पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। पालिका कर्मचारियों ने लीकेज वाली जगह की खुदाई तो कर दी, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।कभी गढ्ढे में ट्रेक्टर ट्राली फंस कर पलट जाती है कभी बच्चे गिर कर चोटिल हो जाते हैं गली में लगातार पानी भरे रहने सेआवागमन बाधित हो गया है। दोपहिया वाहन घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और लोगों को वाहन बाहर खड़े करने पड़ रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी पानी से भरी गली से होकर पैदल गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जलभराव के कारण गंदगी और मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button