काले नल और सिंक के जिद्दी दागों से हैं परेशान, किचन की इन 2 चीजों का ये नुस्खा देखेगा तो हर कोई हैरान रह जाएगा

Homemade glass cleaner: घर की नियमित सफाई के बावजूद सिंक, नल, शीशे और बाथरूम की स्टील एक्सेसरीज पर खारे पानी, चिकनाई और गंदगी के जिद्दी दाग अक्सर बने रहते हैं। इन्हें हटाने के लिए लोग महंगे क्लीनर और केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार मनचाहा परिणाम नहीं मिलता।

ऐसे में किचन में मौजूद साधारण सफेद टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा से तैयार किया गया घरेलू क्लीनिंग पेस्ट एक आसान और किफायती विकल्प साबित हो सकता है।

कैसे तैयार करें टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा का मैजिकल पेस्ट?

इस पेस्ट को बनाने के लिए एक कटोरी में थोड़ा सा साधारण सफेद टूथपेस्ट लें और उसमें 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। बेहतर सफाई के लिए इसमें कुछ बूंदें बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप भी मिलाया जा सकता है। तैयार पेस्ट को गंदी सतह पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें और बाद में साफ पानी या गीले कपड़े से पोंछ दें।

किचन सिंक की सफाई के लिए यह पेस्ट काफी उपयोगी माना जाता है। रोजाना इस्तेमाल के कारण सिंक पर तेल, मसालों की चिकनाई और खारे पानी की सफेद परत जम जाती है। पेस्ट को स्क्रबर पर लगाकर सिंक और नल के आसपास अच्छी तरह रगड़ें। करीब पांच मिनट बाद पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछने पर सिंक पहले जैसी चमकदार दिखाई दे सकती है।

Astrology Gems 2026: रत्नशास्त्र के ये 3 जादुई रत्न बदलते हैं किस्मत, रातों-रात दिखाते हैं सबसे तेज और अचूक असर

बाथरूम के नल और स्टील एक्सेसरीज जैसे टॉवल हैंगर, शॉवर और सोप डिश पर भी समय के साथ पानी के दाग और कालापन जमा हो जाता है। ऐसे में इस पेस्ट को पुराने टूथब्रश या स्क्रब पैड की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें। बाद में गीले सूती कपड़े से पोंछने पर दाग साफ होने और चमक लौटने में मदद मिल सकती है।

शीशे और ग्लास टेबल की सफाई के लिए पेस्ट में थोड़ा पानी मिलाकर उसे हल्का पतला कर लें। मुलायम स्पंज से कांच की सतह पर धीरे-धीरे लगाएं और अधिक दबाव से रगड़ने से बचें ताकि खरोंच न आए। अंत में माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछने पर शीशा साफ और चमकदार दिखाई देगा।

Related Articles

Back to top button