सपा जीतेगी पांचों विधानसभा:- रघुवीर यादव
ओपी वर्मा 'गुरु' के जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी पांचो विधानसभा जीतेगी ।पीडीए ही असली ताकत है ,जिसमें हर वर्ग का सम्मान है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के एक दिन पूर्व आज मंगलवार को ओपी वर्मा “गुरु जी” ने जनसपंर्क कार्यालय पर विशाल भंडारा आयोजित किया।
वर्मा ने जन्मदिन को अनोखे तरीके से मनाया। भंडारे में सभी वर्ग के हजारों लोग शामिल रहे ।इसी के साथ पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ओपी वर्मा ने 188 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के मैदान में उतर गए हैं। वरिष्ठ नेता ओ.पी वर्मा ने बताया कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।उन्होंने आज़ाद वर्मा के हत्यारोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग किया।वहीं जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी आम जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं । पार्टी तय करेगी चुनाव किसे लड़ाया जाए, उन्होंने दावा किया कि जिले की पांचों विधानसभा सपा ही जीतेगी।साथ ही जोड़ा की पार्टी में किसी भी तरीके की बगावत और फूट नही है।आज़ाद वर्मा हत्याकांड पर उन्होंने मांग किया कि आरोपियों पर शख्त कार्रवाई हो।
उन्होंने कहा कि हत्याकांड पर उनके पदाधिकारियों को थाने पर बिठाया गया।और कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया।वहीं पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने पीड़ित परिजनों को सुरक्षा गार्ड,दो शस्त्र लाइसेंस,बुलडोजर कार्यवाही, घर के सदस्यों को नौकरी व एक करोड़ रुपये की मदद दिए जाने की पुरजोर मांग की।
पूर्व विधायक वर्मा ने भावुक होकर कहा कि 10 दिन पूर्व मृतक ने गोसाईगंज थाने में दरख़्वास्त देकर पुलिस से मदद माँगी थी लेकिन पुलिस ने समस्या के निस्तारण में ढिलवाई बरती नतीज़न आज़ाद की हत्या कर दी गयी। महज 22 साल के बेटे को पिता ने खो दिया।एक सवाल पर उन्होंने कहा कि आईजीआरएस की रिपोर्ट में भले जिला अव्वल हो लेकिन हक़ीक़त यह है कि आम जनता की समस्याओं के निस्तारण में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल है। ओपी वर्मा “गुरु जी” ने उद्घाटन से पूर्व पदाधिकारियों का शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया।पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आम जनता के हक और हुक़ूक़ के लिए शंघर्ष तेज़ कर दें तभी इस देश में एकता और सौहार्द का रक्षण हो पाएगा।



