पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण की समाप्ति तक संघर्ष होगा – विजय कुमार बंधु

अटेवा की जनजागरण यात्रा का दूसरा चरण रायबरेली, प्रतापगढ़ बाराबंकी होते हुए लखनऊ पहुंची पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण की समाप्ति और टेट की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर आर पी टी कॉलेज गोसाईगंज एवं गंगागंज इलियासपुर, नबीनगर, नगराम, खुजौंली, गणेशगंज चौराहा में अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु का कर्मचारियों शिक्षकों किसानों, युवाओं ने भव्य स्वागत किया।
विजय बंधु ने कहा कि सरकारी सस्थानों के अंधाधुंध हो रहे निजीकरण, टेट की अनिवार्यता जब तक पुरानी पेंशन बहाल, निजीकरण बंद और टेट अनिवार्य न खत्म हो, अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदेश विधिक सलाहकार नरेंद्र कुमार बोले- पुरानी पेंशन शिक्षक-कर्मचारी का अधिकार है, इसके लिए जितना संघर्ष करना पड़े करेंगे।
इस मौके पर प्रदेश के महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी, कमल उसरी, ओम प्रकाश, विक्रमादितत्य मौर्य, सतेंद्र राय, नरेंद्र कुमार, आशीष वर्मा, रजत प्रकाश, आर्यन वेद, प्रेमचंद, पार्षद चंद्रभान, एड. शुभम, बसंतलाल,रेलवे के मण्डल मंत्री राकेश चंद्र वर्मा, अनुज, रामसागर, अशोक, अनुराग पटेल, मुकेश वर्मा मनोज प्रधान, अंकित राज पम्मू वर्मा, रामकिशोर, मनोज कुमार, सौरभ, तेजबहादुर, शिवकुमार, आशुतोष, आशीष, जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा, जिला महामंत्री विजय कुमार विश्वास अर्पित मिश्रा, विजय काकोरी, धीरेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, सुरेश, विवेक, समेत कई विभागों के शिक्षक और कर्मचारी तथा अधिवक्ता, बुद्धिजीवी, बुजुर्ग एवं युवा शामिल रहे।



