घर बैठे मिनटों में पता करें कि आप वोट दे पाएंगे या नहीं, वरना बाद में पछताओगे!

Voter List Name Check 2026: उत्तर प्रदेश में जल्द ही पंचायत चुनाव शुरू होने वाले हैं। ऐसे में मतदान करने से पहले सबसे अहम बात यह है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में मौजूद हो। केवल वोटर आईडी कार्ड होना काफी नहीं है। अगर नाम सूची में नहीं है तो मतदान केंद्र पर वोट देने से रोका जा सकता है। इसलिए चुनाव आयोग भी समय-समय पर लोगों को अपनी जानकारी जांचने की सलाह देता है।

घर बैठे ऑनलाइन कैसे देखें नाम

अब वोटर लिस्ट देखने के लिए किसी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने ऑनलाइन सुविधा और मोबाइल ऐप उपलब्ध कराया है। इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति कुछ ही मिनट में यह पता कर सकता है कि उसका नाम वोटर सूची में दर्ज है या नहीं।

मोबाइल ऐप से आसान तरीका स्टेप्स

सबसे पहले अपने फोन में Voter Helpline App डाउनलोड करें। ऐप खोलने के बाद होम पेज पर दिए गए विकल्प “Search Your Name in Electoral Roll” पर जाएं।

इसके बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे। आप EPIC नंबर डालकर या फिर नाम जन्मतिथि और राज्य की जानकारी भरकर सर्च कर सकते हैं। जानकारी भरने के बाद सर्च बटन दबाएं।

अगर आपका नाम सूची में होगा तो स्क्रीन पर आपकी पूरी जानकारी दिख जाएगी। इसमें नाम वोटर आईडी नंबर और मतदान केंद्र की जानकारी शामिल होगी। अगर नाम नहीं मिलता है तो आप उसी ऐप से नया रजिस्ट्रेशन या सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

EPIC और QR कोड से तेज सर्च

अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड है तो नाम ढूंढना और भी आसान हो जाता है। ऐप में EPIC नंबर डालकर तुरंत जानकारी देखी जा सकती है। इसके अलावा QR कोड या बारकोड स्कैन करने की सुविधा भी मिलती है। मोबाइल कैमरे से स्कैन करते ही आपकी डिटेल सामने आ जाती है।

अगर एक PNR पर 6 में से सिर्फ़ 1 टिकट कन्फर्म होता है, तो क्या बाकी 5 यात्री यात्रा कर सकते हैं? जानें नियम

नाम न मिले तो क्या करें

अगर सर्च में आपका नाम नहीं आता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ऐप के जरिए नया पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही अपनी जानकारी में सुधार का विकल्प भी उपलब्ध है। इससे आप अगले चुनाव में आसानी से मतदान कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button