Hai Jawani To Ishq Hona Hai: 55 करोड़ के बजट में से अकेले 30 करोड़ तो ये स्टार ले गया, जानें किसने कितनी फीस ली

Hai Jawani To Ishq Hona Hai: रोमांटिक और मनोरंजन से भरपूर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में आने से पहले ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के अलावा अब दर्शकों की दिलचस्पी इस बात में भी बढ़ गई है कि इसमें काम करने वाले कलाकारों को कितनी फीस मिली है।
डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। आइए जानते हैं किस कलाकार को कितना भुगतान किया गया है।
वरुण धवन बने सबसे महंगे स्टार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे वरुण धवन को सबसे ज्यादा फीस मिली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
मृणाल ठाकुर की फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक मृणाल ठाकुर फिल्म में बानी नाम के किरदार में नजर आएंगी। इस भूमिका के लिए उन्हें लगभग 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
पूजा हेगड़े को मिले इतने करोड़
फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। खबरों के अनुसार उन्हें करीब 4 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिले हैं।
मौनी रॉय ने भी बटोरी सुर्खियां
ट्रेलर सामने आने के बाद मौनी रॉय का लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म के लिए उन्हें करीब 1.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
राकेश बेदी की कथित कमाई
अनुभवी अभिनेता राकेश बेदी भी फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें लगभग 70 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
चंकी पांडे भी हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म में चंकी पांडे भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें करीब 90 लाख रुपये फीस मिली है।
रणवीर सिंह पर लगा बैन, फरहान अख्तर ने मांगा 40,000 करोड़ का मुआवजा! फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंप
55 करोड़ का बजट और खास वजह से चर्चा में फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कुल बजट करीब 55 करोड़ रुपये है। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



