थाने से चंद कदमों की दूरी पर दिन दहाड़े लाखों की चोरी

साहिबाबाद : (संवाददाता पराग तोमर) ट्रांस हिंडन के थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में सोमवार शाम फ्लैट के मुख्य गेट पर लगे ताले की कुंडी तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। जानकारी के मुताबिक योगेश बंसल अपने परिवार के साथ बिल्डिंग संख्या 828 शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 1 में रहते है। योगेश पेशे से दिल्ली एनसीआर में प्रिंटिंग का कार्य करते है। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे योगेश अपनी पत्नी और बेटी के साथ किसी काम से बाहर गए थे।

लगभग एक घंटे बाद जब वे घर पहुंचे तो फ्लैट का मुख्य ताला टूटा मिला। जैसे ही परिवार घर में अंदर घुसा तो देखा कि अलमारी का दरवाजा ओर लोकर खुला हुआ था। परिवार ने तुरंत 112 पर कॉल कर चोरी की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित परिवार का कहना है कि दो सोने की चेन,अंगूठी,लैपटॉप,चांदी के आभूषण और अस्सी हजार रुपए की नकदी चोरी हो गई। एसीपी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर लेकर मुकदमा लिखा जा रहा है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज ओर लोकल इनपुट लेकर जांच कर रही है, जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button