खेत में लगी आग 20 कुंतल भूसा स्वाह: जंगल सुलगा

खेत में गेहूं के अभिशेषों की भीषण आग जंगल में पहुंची

भरथना,इटावा। भरथना तहसील क्षेत्र में हीटबेब का कहर जारी बना हुआ है।बुधवार को क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा में दोपहर 12 बजे किसान विमल कुमार पुत्र मर्दन मयन के करीब 10 बीघा गेहूं के खेत में खड़े अभिषेशों में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। जिससे खेत में रखा लगभग 18 से 20 कुंतल भूसा जलकर राख हो गया।

भीषण आग की लपटें पास के वन विभाग के जंगल तक पहुंच गईं,जिससे वन विभाग के दर्जनों पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए।

हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से पहुंची फायर बिग्रेट मशीन ने आग पर काबू पाया। इस बीच ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि फायर कर्मियों ने केवल खेत में जल रहे भूसे की आग को बुझाया लेकिन जंगल में लगी आग को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते वन क्षेत्र को अधिक नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि वन क्षेत्र की आग अभी भी सुलग रही है जिससे किसी बड़ी अनहोनी का खतरा बना हुआ है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Related Articles

Back to top button