क्या ‘पनौती’ के चक्कर में पड़ गए खान सर; वायरल वीडियो देख छात्र हुए आगबबूला, कमेंट्स की आई बाढ़

Chandrika dixit meets khan sir: ‘यदि दिल लगाना ही है तो किताबों से लगाओ, बेवफा भी निकलेगी तो मुकद्दर बनाकर जाएगी…।’ ‘जो पानी से नहाएगा वो लिबास बदलेगा जो पसीने से नहाएगा वो इतिहास बदलेगा…।’ यह प्रेरक विचार बिहार के लोकप्रिय ‘खान सर’ के हैं। वह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मशगूल युवाओं के लिए खान सर किसी रोल मॉडल से कम नहीं हैं। वह पेशे से शिक्षक हैं।
इस वजह और मशहूर हैं खान सर
गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को न्यूनतम फीस पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने के लिए वह जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके ढेरों वीडियो उपलब्ध हैं। वह निरंतर चर्चाओं में रहते हैं। इस बीच वो अचानक फैंस के निशाने पर आ गए हैं। मामला वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित के साथ मुलाकात से जुड़ा है। लंबे समय से चंद्रिका विवादों में घिरी हैं। वो सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो अपलोड करती रहती हैं। चंद्रिका की पर्सनल लाइफ बेपटरी हो चुकी है। पति के साथ वैचारिक मतभेद उभरने के बाद उन्होंने कई आरोप लगाए हैं।
वायरल वीडियो देख छात्र हुए आगबबूला
सोशल मीडिया पर चंद्रिका दीक्षित और खान सर की मुलाकात की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। हालांकि खान सर के फैंस को यह नागवार गुजरा है। उन्होंने अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी है। खफा फैंस निरंतर कमेंट कर रहे हैं कि खान सर फंस गए हैं। एक यूजर ने लिखा, खान सर ने अपना स्टैंडर्ड डाउन कर लिया।
दूसरे ने कहा, मैं तो खान सर को अच्छा आदमी समझता था। तीसरे ने लिखा, खान सर को नहीं पता ये कितनी बड़ी पनौती है। एक अन्य ने कमेंट में लिखा, क्यों खान सर अपनी मार्केट वैल्यू कम कर रहे हो इसके साथ रील बनाकर। खान सर शिक्षक के अलावा डिजिटल इन्फ्लुएंसर भी हैं। वह विज्ञान, भूगोल आदि विषयों को देसी भाषा और बिहारी लहजे में सरल और मनोरंजक तरीके से समझाने के लिए जाने जाते हैं।
यही कारण है कि छात्र उन्हें काफी पसंद करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं। इसके विपरीत वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित सनसनीखेज दावे कर चर्चाओं में रहने की आदी हो चुकी हैं। चंद्रिका ने दावा किया था कि एक बड़े कारोबारी ने उन्हें हमबिस्तर होने का ऑफर दिया था। बदले में पचास लाख रुपए और लग्जरी फ्लैट की बात की गई थी। दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित अपनी ‘मुंबई-स्टाइल’ वड़ा पाव स्टॉल के कारण सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हुईं।
इसे कहते हैं बोनस, भारतीय कंपनी ने अपने कर्मचारियों को लग्ज़री ऑडी कारें तोहफ़े में दीं
मंगोलपुरी में स्टॉल लगाकर मशहूर हुईं चंद्रिका अब अपने पति युगम गेरा से अलग, निजी जीवन के विवादों और रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की चर्चा के कारण सुर्खियों में हैं। समाज में लोकप्रियता पाने के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल की होड़ तेजी से बढ़ रही है। नया क्रेज रील का देखने को मिल रहा है। रील्स बनाने के चक्कर में जानलेवा हादसे भी हो रहे हैं।
प्रसिद्धि पाने को घटियापन की हद तक युवा जा रहे हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अश्लील कंटेंट की भरमार है। सीधे-साधे युवाओं पर इसका बेहद खराब असर पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी है। खान सर ने एक वीडियो में एआई तकनीक पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि एआई के जरिए चंद सेकंड में आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर वायरल कर दिए जाते हैं, मगर सरकार खामोश बैठी है।



