अपना दल (एस) की मासिक बैठक में पंचायत व 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन

गाजियाबाद। अपना दल (एस) कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष ओ.पी. तोमर एवं विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार दुबे की अध्यक्षता में आगामी पंचायत चुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष ओ.पी. तोमर ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी का जन-जन तक प्रचार-प्रसार किया जाए और प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर तन-मन से पार्टी को मजबूत बनाने में जुटें।
विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा, राजीव सक्सेना, मुकेश कुमार, आशुतोष त्यागी सहित महासचिव, सचिव, मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे



