संयुक्त प्रेस क्लब कार्यकारणी का करेगा गठन

पत्रकार 31 मार्च तक जमा करें सदस्यता फार्म

इटावा। संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की जनपद व नगर कार्यकारिणी गठन,आई कार्ड व इंश्योरेंस सहित अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए पत्रकार साथी अपना सदस्यता फार्म फोटो लगाकर,साफ साफ शब्दों में भरकर, आधार कार्ड व संस्थान के अधिकृत पत्र की कॉपी के साथ दो पासपोर्ट साइज अतिरिक्त फोटो सहित सभी आवश्यक प्रपत्र 31 मार्च तक जमा कर दें।

(उ.प्र.) के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन,महामंत्री सुधीर मिश्र,उपाध्यक्ष मसूद तैमूरी, संगठन मंत्री रघुवीर यादव व अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अन्नू चौरसिया ने बताया कि 5 अप्रैल दिन रविवार को प्रस्तावित बैठक में जिला व नगर की कार्यकारिणी में उत्तरदायित्व संभालने के लिए संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की सदस्यता अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि दिनांक 27 मार्च को पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण हेतु सदर विधायक को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रेस क्लब इटावा में सदस्य व पदाधिकारी बनने के इच्छुक सभी पत्रकार साथी अपने 2026 के अधिकृत पत्र सहित सभी जरूरी कागजात 31 मार्च से पूर्व जमा करें,जो पत्रकार साथी अपने प्रपत्र समय से जमा करेंगे,उन्हीं को कार्यकारिणी गठन में प्राथमिकता मिलेगी, सदस्यता के लिए अभी कोई शुल्क नहीं देनी है।

Related Articles

Back to top button