राजस्व न्यायालय के अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं में रोष

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर तहसील में राजस्व न्यायालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। संयुक्त तहसील बार एसोसिएशन द्वारा इस संबंध में एसडीएम (प्रशासनिक/न्यायिक) एवं तहसीलदार को ज्ञापन भी प्रेषित किया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह तथा महामंत्री रामा धार सिंह द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया कि तहसील के राजस्व न्यायालयों में कई प्रकार की प्रशासनिक और न्यायिक समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं,जिनके कारण अधिवक्ताओं तथा वादकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इन समस्याओं के निराकरण के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक संतोषजनक समाधान नहीं हो सका है। उनका यह भी कहना है कि राजस्व न्यायालयों में कार्यवाही के दौरान व्यवस्थाओं की कमी,मामलों के निस्तारण में देरी तथा अन्य प्रशासनिक दिक्कतों के कारण न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसके चलते वादकारियों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अधिवक्ताओं ने मांग की कि राजस्व न्यायालयों से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, जिससे न्यायिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके। प्रशासन से आग्रह किया है कि अधिवक्ताओं और वादकारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द उचित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन को और तेज किया जा सकता। इस दौरान सचिव सोमिल सक्सेना,संदीप वर्मा,राम शंकर,अजय पाल,कमलेश कुमार,रवि यादव,मनोज सिंह,संजीव यादव,जयंत बाबू,आलोक कुमार,विनय कुमार,मणि शंकर गुप्ता,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button