राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ भव्य उद्घाटन

संवाददाता सुल्तानपुर
सुलतानपुर। गनपत सहाय पी.जी. काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की सभी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन आज 9 मार्च को अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्रबंधक डाॅ. ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी ने फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इसके उपरान्त माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मुख्य अतिथि डाॅ.पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक ताकत है। एन.एस.एस. के माध्यम से छात्र-छात्राएँ समाज की वास्तविक समस्याओं को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिविर के दौरान समाज के बीच जाकर सेवा कार्यों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम में भूतपूर्व कार्यक्रमाधिकारी डाॅ. विनय मिश्र ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की विभिन्न इकाइयों के कार्यक्रमाधिकारी डाॅ. शाहनवाज आलम, डाॅ. दीपा सिंह, डाॅ. देवेन्द्र मिश्र तथा डाॅ. भोलानाथ ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्हें शिविर की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा समाज सेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डाॅ. विष्णु शंकर अग्रहरि ने किया।इस अवसर पर डॉ० आलोक रावत,डाॅ०अमर बहादुर यादव की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।



