Tea Health Tips: चाय के तुरंत बाद पानी पीना कहीं पड़ न जाए भारी, शरीर के इन 3 अंगों को पहुँचता है सीधा नुकसान

Tea Health Tips: भारत में भारी तादाद में लोग दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। दफ्तर हो या घर चाय के बाद आनन फानन पानी पी लेना कई लोगों की आदत बन चुकी है। मगर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो यह साधारण सी दिखने वाली आदत शरीर के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

पेट से जुड़ी समस्याओं का बढ़ता जोखिम

विशेषज्ञ बताते हैं कि चाय पीते ही पानी पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे पेट में गैस बन सकती है। दर्द और भारीपन महसूस हो सकता है। पेट फूलने की शिकायत बढ़ सकती है। कुछ लोगों को कब्ज या ढीले दस्त की समस्या भी हो सकती है। यानी छोटी सी लापरवाही पेट की कई दिक्कतों को न्योता दे सकती है।

सर्दी जुकाम और नाक से खून आने की आशंका

डॉक्टरों के अनुसार गर्म चाय के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर के तापमान में अचानक बदलाव आता है। इससे ठंडा गर्म लगने की समस्या हो सकती है। कई मामलों में नाक से खून आने की आशंका भी जताई गई है। गला खराब होना सर्दी जुकाम या छींक आना जैसी दिक्कतें भी सामने आ सकती हैं। कुछ लोगों को बुखार तक आ सकता है। खासकर गर्मी के मौसम में इस आदत से बचने की सलाह दी जाती है।

दांतों पर भी पड़ सकता है बुरा असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह भी चेतावनी देते हैं कि चाय के तुरंत बाद पानी पीना दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे दांतों में सड़न की संभावना बढ़ती है। पीलापन आ सकता है। झनझनाहट और संवेदनशीलता की समस्या भी हो सकती है।

सिर्फ दूध पीना काफी नहीं, हड्डियों को पत्थर जैसा मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 5 चीजें

कितना रखें अंतर

जानकारों का कहना है कि चाय पीने के बाद कम से कम 30 मिनट तक पानी या कोई ठंडी चीज नहीं लेनी चाहिए। यदि प्यास लगे तो पहले हल्का नाश्ता कर लें। इसके लगभग 20 मिनट बाद ही पानी पीना बेहतर माना जाता है।

छोटी सी सावधानी अपनाकर आप पेट दांत और गले से जुड़ी कई परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button