एक ही घर में मिली 5 लाशें, दूध के गिलास और दीवार पर लिखे ‘आखिरी संदेश’ ने सबको दहलाया

five people death: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के महावन इलाके स्थित खप्परपुर गांव में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव एक साथ पाए गए हैं। मृतकों में एक पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। शवों के पास दूध के गिलास मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने संभावना जताई है कि परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की हो सकती है।

वारदात को अंजाम देर रात दिया गया और सुबह जब परिवार के सदस्य जागे नहीं तो आसपास के लोगों ने चिंता जताई। स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान और घटना का सिलसिला

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय मनीष अपनी पत्नी 32 वर्षीय सीमा और बच्चों हनी (5), प्रियांशी (4) और पंकज (2) के साथ खप्परपुर गांव में रहते थे। मनीष पेशे से किसान थे। जब घर का कोई सदस्य सुबह बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोग शक करने लगे और घर का दरवाजा तोड़ा। भीतर पहुंचे तो सभी परिवार के सदस्य मृत पाए गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और पुलिस को तत्काल सूचित किया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है।

क्या थी आत्महत्या की वजह?

पुलिस के मुताबिक, रसोई की दीवार पर एक संदेश लिखा मिला है, जो आत्महत्या से संबंधित है। इस संदेश के आधार पर माना जा रहा है कि परिवार ने जानबूझकर यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मनीष के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या था परिवार के बीच का माहौल?

परिवार के सदस्य इस घटना से पूरी तरह हतप्रभ हैं। मनीष के भतीजे ने बताया कि सुबह देर तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने गेट तोड़ा और अंदर जाकर देखा। सभी लोग मृत पड़े थे। भतीजे ने यह भी बताया कि मनीष और सीमा की शादी 2018 में हुई थी और परिवार में किसी तरह के विवाद की कोई सूचना नहीं थी।

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

मनीष के परिवार के आसपास के लोग और रिश्तेदार भी इस घटना को लेकर हैरान हैं। मनीष के दो और भाई भी उसी गांव में रहते हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि मनीष के पिता का कुछ समय पहले निधन हो चुका था, लेकिन परिवार में किसी तरह के झगड़े या तनाव का कोई संकेत नहीं था।

Related Articles

Back to top button