सड़क हादसों में छह घायल: सैफई रेफर

*सड़क हादसों में छह घायल: सैफई रेफर*

 

जसवंतनगर,इटावा।

जसवंतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिलाओं व पुरुषों सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पहली घटना शुक्रवार दोपहर की है,जब मोहल्ला फक्कड़पुरा निवासी 25 वर्षीय संध्या पत्नी जितेंद्र कुमार एवं 35 वर्षीय अमृत पत्नी स्वर्गीय धर्मेंद्र कुमार तहसील कार्यालय से लौट रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा की टक्कर से दोनों घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

दूसरी घटना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें 55 वर्षीय सोनेलाल पुत्र मातादीन एवं 30 वर्षीय सुखवीर पुत्र रामस्वरूप,निवासी ग्राम धोबई थाना करहल, जनपद मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीसरी दुर्घटना में ग्राम नगला अर्जुन निवासी 40 वर्षीय वृज किशोर पुत्र अमर सिंह एवं ग्राम डुडहा निवासी 35 वर्षीय राघवेंद्र पुत्र भारत सिंह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सीएचसी से सभी छह घायलों को सैफई रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button