rajasaab review: थिएटर जाने से पहले पढ़ लें ‘द राजा साब’ का पब्लिक रिव्यू, कहीं पैसे न हो जाएं बर्बाद

rajasaab review: प्रभास की मच अवेटेड फिल्म 'द राजा साब' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, लेकिन क्या फिल्म ने दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी? जानें ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं।

rajasaab review: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास अपनी नई फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे प्रभास की इस फिल्म के प्रति दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही थी। आखिरकार 9 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई और अब लोगों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर आनी शुरू हो गई हैं।

फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर और टीजर पहले ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर चुके थे और उनकी परफॉर्मेंस पर सोशल मीडिया पर कई चर्चाएं हो रही हैं। प्रभास की एक्टिंग की कई लोगों ने तारीफ की मगर फिल्म के कुछ हिस्सों को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

दर्शकों को कैसी लगी (the raja saab reviews in hindi)

ट्विटर पर लोग अपनी राय खुलकर साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने प्रभास की एक्टिंग की सराहना करते हुए लिखा कि प्रभास का हॉस्पिटल सीन अद्भुत था उनकी एक्टिंग ने कमाल कर दिया। वहीं कुछ यूजर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले को लेकर निराशा व्यक्त की। एक यूजर का कहना था कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले थोड़े कमजोर हैं जो फिल्म की गति को धीमा कर देते हैं। मगर प्रभास ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है।

south good film: 8.3 की IMDb रेटिंग, लोगों को खूब पसंद आ रही ये साउथ की मूवी

चंद दर्शकों ने पहले हाफ को शानदार बताया। एक यूजर ने कहा कि पहला हाफ शानदार था खासकर संजय दत्त की तांत्रिक बैक स्टोरी और वीएफएक्स सीक्वेंस ने दर्शकों को बांधे रखा। प्रभास की मौजूदगी भी सशक्त थी मगर फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी थी। सेकंड हाफ में अगर ज्यादा दम होता तो फिल्म को और बेहतर माना जा सकता था।

देखनी चाहिए या नहीं

मूवी में प्रभास की कड़ी मेहनत और संजय दत्त की प्रभावशाली एक्टिंग को सराहा गया है फिर भी कुछ दर्शकों ने इसे पूरी तरह से सफल नहीं माना। कई लोग मानते हैं कि फिल्म का स्क्रीनप्ले और कहानी कहने का तरीका उसे अपेक्षाकृत औसत बना देता है। इसके बावजूद फिल्म में कुछ ऐसे पल भी हैं जो दर्शकों को लुभाते हैं।

Related Articles

Back to top button