Naagin 7 TRP ratings: जानें टीआरपी की दौड़ में कौन है आगे और किसका हुआ बुरा हाल

Naagin 7 TRP ratings: एकता कपूर के बहुप्रतीक्षित सुपरनैचुरल शो नागिन 7 ने अपने प्रीमियर के साथ ही दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोशल मीडिया पर इस शो के तत्वों कहानी, स्क्रीनप्ले, वीएफएक्स और कलाकारों की एक्टिंग की जमकर सराहना हो रही है। मगर शो की सफलता का असली कारण उसकी अद्वितीय स्टोरीलाइन और नए ट्विस्ट्स हैं जिन्होंने टीआरपी में बंपर इजाफा किया है। पहले हफ्ते में ही नागिन 7 ने रेटिंग्स में अपनी जोरदार एंट्री मारी, जिससे यह साफ हो गया कि दर्शकों का इसे भरपूर प्यार मिल रहा है।

टीआरपी की दुनिया में कौन सा शो नंबर वन, जानें

25वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है और ये बताता है कि नागिन 7 ने पहले ही शानदार प्रदर्शन किया है। अनुपमा की स्थायी बादशाहत को चुनौती देते हुए क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 पहले स्थान पर पहुंच गया है। इसके बाद नागिन 7 ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की कर ली है, जो दर्शाता है कि शो को किस हद तक लोगों ने सराहा है। नागिन 7 की कहानी में आतंकवाद और महाकुंभ जैसी गहरी और आकर्षक धारा का जोड़ दर्शकों को खूब भाया है। इस शो की सफलता को देखकर ये उम्मीद जताई जा रही है कि येआगामी एपिसोड्स में भी दर्शकों को अपने चटपटे ट्विस्ट्स से बांधे रखेगा।

south good film: 8.3 की IMDb रेटिंग, लोगों को खूब पसंद आ रही ये साउथ की मूवी

टीआरपी के मामले में Anupamaa कहां

अनुपमा तीसरे स्थान पर बनी हुई है। चौथे स्थान पर 25वें ITA अवॉर्ड्स 2025 ने अपनी जगह बनाई है। वहीं, पांचवे स्थान पर तुम से तुम तक है। छठे स्थान पर उड़ने की आशा- सपनों का सफर है, और सातवें स्थान पर लाफ्टर शेफ 3 है। अन्य महत्वपूर्ण शो जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है और गंगा माई की बिटियां भी क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, इंडियन आइडल 26वें नंबर पर और कौन बनेगा करोड़पति 36वें नंबर पर है।

Related Articles

Back to top button