Jackfruit facts in hindi: कटहल फल है या सब्जी, बहुत से लोगों को सही बात नहीं पता

Jackfruit facts in hindi: कटहल का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में इसके अनूठे स्वाद और पौष्टिक गुणों का ख्याल आता है। यह न सिर्फ एक मशहूर फल है बल्कि इसकी सब्ज़ी और बीज भी भारतीय रसोई में खास स्थान रखते हैं। कटहल का सेवन कई तरीकों से किया जाता है और येअपने स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जाना जाता है।

कटहल; फल या सब्जी

कटहल का वर्गीकरण बॉटनी के अनुसार एक फल के रूप में किया जाता है, क्योंकि यह फूल से उत्पन्न होता है और इसके अंदर बीज भी होते हैं। हालांकि, पकने की स्थिति के हिसाब से इसे फल और सब्जी दोनों रूपों में खाया जा सकता है। जब कटहल कच्चा होता है तो उसका गूदा सफेद और कठोर होता है, जिसे सब्ज़ी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, जब यह पकता है तो इसका गूदा पीला और मुलायम हो जाता है, जिसे लोग फल की तरह खाते हैं। इस प्रकार, कटहल का स्वाद और उपयोग दोनों ही परिस्थिति पर निर्भर करते हैं।

फायदें जानिए (Know the benefits of jackfruit)

वहीं कटहल का सेवन केवल स्वाद के लिए नहीं किया जाता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी अत्यंत फायदेमंद है। इसमें फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, कटहल में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो शरीर को हानिकारक तत्वों से बचाने में मदद करते हैं।

होटल में कमरों के बेड पर हमेशा क्यों बिछाई जाती हैं सफेद चादरें

आपको बता दें कि कटहल के बीज भी उतने ही फायदेमंद होते हैं जितना उसका गूदा। बीजों का सेवन भी विभिन्न रूपों में किया जाता है। इन्हें उबालकर, भूनकर या फिर तेल में पकाकर खाया जा सकता है। बीजों में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं।

Related Articles

Back to top button