दिव्यांग बच्चों के लिए किया गया खेलकूद एवं साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

ऊँचाहार, रायबरेली। समेकित शिक्षा के अंतर्गत तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों हेतु खेलकूद एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र ऊंचाहार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ऊंचाहार रिचा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड जगतपुर, रोहनिया एवं ऊंचाहार के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा लेखन, आलेखन, ब्रेल लिपि और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ कर प्रतिभाग किया गया।
बच्चों का उत्साह वर्धन के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी ऊँचाहार द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष ऊंचाहार दिनेश कुमार सिंह तहसील प्रभारी जितेंद्र सिंह, रोहनिया अध्यक्ष पवन शुक्ला पूर्व सोसायटी संचालक राम नरेश,सुनीता मिश्रा, अंजू यादव, शैलेन्द्र पाण्डेय स्पेशल एजुकेटर विजय पाण्डेय, प्रवीस भारती, आनंद सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।
ट्रांसपोर्ट व्यावसायी ने तीन युवकों पर लगाया लूट का आरोप
ऊँचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के बड़े ट्रांसपोर्टर जितेंद्र द्विवेदी का आरोप है कि उनके साथ तीन युवकों ने सरेशाम नगर के बस स्टेशन पर लूट की है। तीन युवकों ने उनकी सोने की चेन, मोबाइल फोन और बीस हजार रुपए छीन ले गए है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।
क्षेत्र के उमरन निवासी जितेंद्र द्विवेदी प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यवसाई है । उनका नगर के मदारीगंज के पास ऑफिस है । बुधवार की शाम करीब सवा सात बजे वह अपनी कार से घर जा रहे थे । आरोप है कि ऊंचाहार बस स्टेशन के पास अचानक उनकी कार के सामने बाइक कार से आए और उन्हें रोककर गाली गलौज करते हुए उनका मोबाइल फोन , बीस हजार रूपये नगद और करीब ढाई लाख रुपए कीमत की सोने की चेन छीनकर भाग गए।
घटना के बाद उन्होंने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी । पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करके नगर के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले सन्नी सरदार और उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है । इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घटना में प्राथमिकी दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।



