485 रुपए वाला रिचार्ज, दो जीबी डेटा और कॉलिंग 72 दिनों के लिए

टेलीकॉम मार्केट में महंगाई का दौर चल रहा है। प्राइवेट कंपनियां लगातार रिचार्ज की कीमतें बढ़ा रही हैं। ऐसे में सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 485 रुपये में ऐसा प्रीपेड प्लान पेश किया है जो आम आदमी की जेब पर बोझ नहीं डालता और लंबे समय तक टेंशन फ्री रखता है।
प्राइवेट कंपनियों को खुली चुनौती
जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया 70 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 700 से 800 रुपये तक वसूल रहे हैं। वहीं BSNL सिर्फ 485 रुपये में 72 दिन का पूरा पैकेज दे रहा है। यानी सीधे-सीधे 250-300 रुपये की बचत और वो भी बिना कोई फीचर कम किए।
स्टूडेंट्स और कम खर्च करने वालों का फेवरेट
गांव-कस्बों में रहने वाले स्टूडेंट्स, छोटे कारोबारी और वो लोग जिनका फोन खर्च सीमित होता है, उनके लिए यह प्लान किसी वरदान से कम नहीं। रोज की ऑनलाइन क्लास, यूट्यूब पढ़ाई, व्हाट्सएप ग्रुप और वीडियो कॉल सब आसानी से चल जाते हैं।
रोज 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा, टेंशन जीरो
इस प्लान में हर दिन 2 जीबी तेज इंटरनेट मिलता है। 72 दिनों में कुल मिलाकर 144 जीबी डेटा। सोशल मीडिया चलाओ, रील्स देखो, नेटफ्लिक्स-यूट्यूब चलाओ या ऑफिस का काम निपटाओ, डेटा खत्म होने की चिंता नहीं रहेगी।
महीने में दिन कम हों या ज़्यादा, Salary हमेशा 30 दिन की ही क्यों आती है; जानें लॉजिक
कॉलिंग भी अनलिमिटेड, SMS भी फ्री
लोकल हो या लंबी दूरी की कॉल, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग। ऊपर से रोज 100 मुफ्त SMS। बैंक ओटीपी से लेकर बर्थडे विश तक सब फ्री में भेजो।
बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म
सबसे बड़ी राहत यह है कि दो महीने से ज्यादा समय तक रिचार्ज की याद नहीं आएगी। महीने में एक बार रिचार्ज करने वाले अब 72 दिन तक चैन की सांस ले सकते हैं। कम बजट में लंबा प्लान चाहिए तो फिलहाल BSNL से बेहतर विकल्प बाजार में नहीं दिख रहा।



