स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है, फटाफट करें ये 5 सेटिंग्स ऑन
Mobile Battery Tips: अगर आपका फ़ोन भी बिना किसी वजह के जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है, तो आप कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर अपने फ़ोन की बैटरी लाइफ़ को काफ़ी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं ‘5’ स्मार्ट सेटिंग्स जो आपके मोबाइल की बैटरी लाइफ़ को दोगुना कर देंगी…
स्क्रीन ब्राइटनेस को ‘ऑटो’ पर सेट करें
डिवाइस की स्क्रीन बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन होती है। अगर आप ब्राइटनेस को हमेशा फुल रखेंगे, तो बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी। इसलिए, ब्राइटनेस को हमेशा ‘ऑटो’ या ‘एडेप्टिव ब्राइटनेस’ पर सेट करें। इससे फ़ोन रोशनी की ज़रूरत के हिसाब से ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट कर लेता है और बैटरी की बचत होती है।
बैटरी सेवर मोड हमेशा ऑन रखें
एंड्रॉइड और आईफ़ोन दोनों में बैटरी सेवर मोड होता है। अगर यह मोड ऑन है, तो फ़ोन बैकग्राउंड एक्टिविटी, लोकेशन और अनचाहे ऐप्स को कंट्रोल करता है। इससे बैटरी की खपत काफ़ी कम हो जाती है और आपका फ़ोन ज़्यादा समय तक चलता है।
अनावश्यक ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी बंद करें
कई ऐप्स इस्तेमाल न होने पर भी बैकग्राउंड में डेटा और बैटरी दोनों का इस्तेमाल करते रहते हैं। सेटिंग्स में बैटरी यूसेज़ में जाकर देखें कि कौन से ऐप्स सबसे ज़्यादा बैटरी इस्तेमाल कर रहे हैं और उनकी बैकग्राउंड एक्टिविटी को ‘रिस्ट्रिक्ट’ करें। इससे फ़ोन तेज़ चलेगा और बैटरी की बचत होगी।
भूलकर भी न करें ये काम, पल भर में हैक हो सकता है आपका फ़ोन, Google ने किया अलर्ट
ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और वाइब्रेशन बंद करें
अगर आपके मोबाइल की स्क्रीन AMOLED है, तो ‘ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले’ फ़ीचर बैटरी की बहुत ज़्यादा खपत करता है। इस फ़ीचर को बंद कर दें। साथ ही, कीबोर्ड या नोटिफिकेशन का वाइब्रेशन भी बैटरी की खपत करता है। अगर आप इसे बंद कर देते हैं, तो आपको बैटरी लाइफ में तुरंत फ़र्क़ नज़र आएगा।
नेटवर्क और लोकेशन सेटिंग्स ऑप्टिमाइज़ करें
जिन जगहों पर नेटवर्क सिग्नल कमज़ोर होता है, वहाँ फ़ोन सिग्नल ढूँढ़ता रहता है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है। ऐसे में ‘एयरप्लेन मोड’ चालू करें। इसके अलावा, लोकेशन सेटिंग को ‘ऑलवेज ऑन’ रखने से भी बैटरी की खपत होती है। ऐसे में इन सेटिंग्स को बैटरी सेविंग मोड पर सेट करें।



