पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ थाना गंज का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना क्षेत्र में की गई पैदल गश्त

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्रा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के साथ थाना गंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष आदि एवं थाना परिसर की साफ- सफाई व थाना कार्यालयों पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया, साथ ही थाना परिसर में बने मिशन शक्ति केन्द्र एवं साईबर सेल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक,रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर के साथ थाना गंज क्षेत्रान्तर्गत आमजन मानस में सुरक्षा भावना जाग्रत करने के एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्य मार्गों एवं बाज़ार क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गयी । पुलिस को जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए ।



