पांच शिकायतें दर्ज: दो का मौके पर निस्तारण

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना सभागार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता सीओ आयुषी सिंह ने की। इस दौरान कुल पांच शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष तीन शिकायतों पर सीओ ने संबंधित पुलिस व राजस्व टीमों को तत्काल मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्राम नगला भिखन की शिकायत में पैसों के लेन-देन को लेकर निशा देवी और साधना देवी के बीच विवाद सामने आया। सीओ ने मामले की जांच का दायित्व हल्का इंचार्ज ललित चतुर्वेदी को सौंपा और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं ग्राम धनुआ की रानी देवी ने दो बीघा पट्टे की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

इसके अलावा ग्राम धौलपुर खेड़ा के महाराज सिंह बघेल ने अपने भाई पर जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने अधिकारियों को जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में थानाध्यक्ष कमल भाटी और राजस्व निरीक्षक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button