‘द फैमिली मैन’ सीज़न 3 स तारीख को होगी रिलीज़ होगा

The Family Man Season 3: ‘श्रीकांत तिवारी कब आएंगे?’ यह सवाल पूछ रहे देशभर के ‘द फैमिली मैन’ के करोड़ों फैन्स के लिए आखिरकार एक बड़ी और खुशखबरी है। मनोज बाजपेयी एक बार फिर ‘श्रीकांत तिवारी’ के किरदार में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आखिरकार आज अमेज़न प्राइम वीडियो ने ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। दर्शक पिछले चार सालों से इस सीरीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।
प्राइम वीडियो ने एक वीडियो शेयर किया है जिसने फैन्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। जिसमें ‘श्रीकांत तिवारी’ के अंदाज़ में रिलीज़ डेट का ऐलान किया गया है। यह बहुप्रतीक्षित सीरीज़ 21 नवंबर को दर्शकों के बीच आ रही है। इस अपडेट के सामने आते ही फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी ज़ाहिर की है। यह वेब सीरीज़ कॉमेडी और स्पाई थ्रिलर का कॉम्बिनेशन है।
एक बार फिर दर्शकों को ‘राज एंड डीके’ के निर्देशन का जादू देखने को मिलेगा। इस बार ‘द फैमिली मैन 3’ में ‘पाताल लोक’ फेम एक्टर जयदीप अहलावत और एक्ट्रेस निमरत कौर नज़र आएंगी। अब जबकि रिलीज़ की तारीख का खुलासा हो गया है, प्रशंसक ट्रेलर को लेकर उत्साहित हैं।
vadh 2 release date: ‘वध 2’ का मोशन पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट तय
‘द फैमिली मैन’ सीरीज़ का पहला सीज़न 2019 में रिलीज़ हुआ था। इसमें मनोज बाजपेयी के साथ अभिनेत्री प्रियामणि ने मनोज (श्रीकांत) की पत्नी (सुचित्रा तिवारी) का किरदार निभाया था। साथ ही, शारिब हाशमी ने उनके भरोसेमंद सहयोगी जे. के. तलपड़े का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। दूसरा सीज़न 2021 में रिलीज़ हुआ। यह सीज़न और भी रोमांचक रहा और इसमें अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने ‘राज़ी’ के नेगेटिव रोल में दमदार अभिनय कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
तीसरे सीज़न में क्या खास (The Family Man Season 3)
अब तीसरे सीज़न में पुराने कलाकारों के साथ-साथ नई और दमदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। जयदीप अहलावत और निमरत कौर जैसे दिग्गज कलाकारों के सीरीज़ से जुड़ने से ‘द फैमिली मैन 3’ की कहानी और रोमांच एक अलग ही स्तर पर होगा। अब, प्रशंसक 21 नवंबर को सीरीज़ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
View this post on Instagram



