धू-धूकर घर में लगी आग: जिंदा जलने से बची वृद्ध

कॉलोनी वाशिंदों ने आग पर काबू पाकर बीमार वृद्ध महिला की बचाई जान

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नगला गुदे सम्पर्क मार्ग स्थित काशीराम कालोनी के वाशिंदों में शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे उस समय हाहाकार के बीच अफरा तफरी मच गई जब कॉलोनी के ब्लॉक नम्बर 36 के क्वाटर नम्बर 429 से काला धुंआ के साथ आग की लपटें देखी गईं।

कॉलोनी के महिला पुरुष वाशिंदों ने निजी संसाधनों से किसी तरह आग पर जब तक काबू पाया तब तक एक कमरे में रखी घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई।

घटना के दौरान गृहस्वामी बीमार 60 वर्षीय वृद्ध महिला उर्मिला देवी पत्नी रामगोपाल घर के दूसरे कमरे में चारपाई पर सोई हुई थी। जिसको युवाओं ने किसी तरह आग की लपटों से बचाकर जिंदा जलने से सुरक्षित बचा लिया। जबकि उसका वृद्ध पति रामगोपाल साइकिल से भेलपड़ी बिक्री करने ग्रामीण क्षेत्र में निकला हुआ था।

वृद्ध महिला उर्मिला देवी ने बताया उसके तीन बेटे नीरज 38,पंकज 35,अंकित 30, मौजूद हैं लेकिन वे सब अपने बच्चों के साथ अलग रहते हैं। अग्निकांड में उसके घर की पूरी गृहस्थी खाना दाना सब कुछ जल कर राख हो गया हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Back to top button