थाना कुंदरकी में कूमल लगाकर चोरों ने दिया बड़ी घटना को अंजाम

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
जनपद मुरादाबाद के थाना कुंदरकी के ग्राम फरहेदी में रात में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने हरिचंद के घर में दीवार काट कर लाखों रुपए का क़ीमती सामान मेंथा तेल आभूषण और नगदी चुरा ले गए।
गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र बिहारी के मकान में चोरों ने आधी रात दीवार में कूमल लगाकर घर में रखा कीमती सामान व मेंथा तेल आभूषण और नगदी सहित लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे सुबह उठने पर कमरे की दीवार में कुमल लगा देखकर चोरी का पता चला हरिचंद ने बताया कि बेटी की शादी के लिएं रखा लगभग एक कुंटल मेंथा तेल आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए।
पीड़ित ने बताया चोरों ने दीवार काटकर घर के भीतर प्रवेश किया और व घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने रात भर चोरों की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलते ही कुंदरकी पुलिस भी मौक़े पर पहुंच गई। और मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।



