हिंदू से शादी करने ट्रोल हो रही ये मुस्लिम एक्ट्रेस, अब खुद दिया मुंहतोड़ जवाब

Sara Khan Wedding 2025: टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' फेम सारा खान ने 36 साल की उम्र में अभिनेता कृष पाठक से दूसरी शादी कर ली है।

Sara Khan Wedding: हिंदी टेलीविजन का मशहूर चेहरा और ‘बिग बॉस’ फेम अभिनेत्री सारा खान ने दूसरी बार शादी कर ली है। 36 साल की उम्र में सारा ने अभिनेता और निर्माता कृष पाठक से शादी कर ली है। कृष और सारा ने 6 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज कर ली। जल्द ही उनकी शादी पारंपरिक तरीके से होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। हालाँकि, सारा को एक हिंदू अभिनेता से शादी करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। सारा ने इन ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कहती हैं, “आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मगर, मुझे कुछ और भी कहना है। कृष और मेरे धर्म अलग-अलग हैं। मगर दोनों ही धर्म प्यार करना सिखाते हैं। हमारे परिवारों ने हमें सबका सम्मान करना भी सिखाया है। साथ ही, हमें किसी को ठेस न पहुँचाना भी सिखाया है। हमारी अच्छी सेहत की कामना करने वालों का शुक्रिया और मैं उन लोगों को एक संदेश देना चाहती हूँ जिन्होंने हमें ट्रोल किया।”

17 साल बाद फिर साथ दिखेंगे अक्षय और सैफ, जानें फिल्म ‘हैवान’ की डिटेल्स

सारा ने ट्रोल्स की बातों पर विराम लगाते हुए कहा कि कोई भी धर्म हमें दूसरे धर्मों और व्यक्तियों का अनादर करना नहीं सिखाता। हमने यह खुशी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। हमें शादी करने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। हमारे परिवार और कानून ने हमें यह अनुमति दी है। कोई भी धर्म हमें दूसरों के बारे में बुरा बोलना नहीं सिखाता। अगर आपको अपने धर्म से प्यार है, तो अच्छा बोलें। मेरी वजह से बुरा बोलकर पाप न करें। हम निकाह और पारंपरिक सप्तपदी, दोनों रीति-रिवाजों से शादी करने जा रहे हैं।

एक्ट्रेस Sara Khan की ये दूसरी Wedding है। इससे पहले, उन्होंने ‘बिग बॉस’ के घर में रहते हुए अली मर्चेंट से शादी की थी, मगर वह रिश्ता केवल दो महीने ही चला। अब वह कृष से शादी करने जा रही हैं। कोर्ट मैरिज के बाद, दिसंबर में धूमधाम से शादी समारोह होगा। कृष, रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saaraa Khan (@ssarakhan)

Related Articles

Back to top button