प्रेमिका पहुंचीं प्रेमी के घर पीटते हुए लेकर गया परिवार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढांपांण्डें क्षेत्र के गांव स्योहोरा बाजे से एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसने प्रेमियों को हिलाकर रख दिया है। यहां पर एक नाबालिग युवती प्यार के हाथों मजबूर होकर गांव के ही प्रेमी के घर आकर बैठ गई।

मामला अलग-अलग बिरादरियों से जुड़ा था। और युवती शादी की ज़िद पर अड़ी हुई थी। परिवार सूचना मिलने के बाद प्रेमी के घर पहुंचा और युवती को समझा-बुझाकर कर घर ले जाने का प्रयास करने लगे मगर ना बालिग युवती नहीं मानीं गुस्साए परिवार ने युवती को बे रहमी से लातों घूंसों से पीटना शुरू किया और घर तक घसीटते हुए लेकर पहुंचें युवती को पीटते समय किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की।

जबकि प्रेमी के घर वालों का कहना है कि,इस मामले में हमारे उपर पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है मगर पुलिस ने हमारी कोई बात नहीं सुनीं जबकि लड़की खुद ही हमारे बेटे के पीछे पड़ी हुई है। और हम भी लड़की को अपनाने के लिएं तेयार हैं।

Related Articles

Back to top button