पोस्टल इम्प्लाइज के अध्यक्ष बने अनिल श्रीवास्तव, सचिव बने राज किशोर
नेशनल यूनियन पोस्टल इम्प्लाइज पोस्टमैन एवं एमटीएस के अध्यक्ष बने देवेश कुमार, सचिव दिलीप कुमार

रायबरेली। नेशनल एसोसिएशन पोस्टल इम्प्लाइज तृतीय श्रेणी और नेशनल यूनियन पोस्टल इम्प्लाइज पोस्टमैन एवं एमटीएस का द्वितीय अधिवेशन प्रधान डाकघर में आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रधान डाघकर के पीए अनिल कुमार श्रीवास्तव व लालगंज के मेल ओवरशियर देवेश कुमार ने की।
अधिवेशन में डाक पालकों से लेकर डाकघर की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही भत्ते, वेतन, एरियर सहित अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने की। इस मौके पर चुनाव भी सम्पन्न कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनिल कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई। मंच का संचालन पूर्व सचिव डाक कर्मचारी संघ सीबी सिंह ने किया।
पूर्व सचिव ने बताया कि नेशनल एसोसिएशन पोस्टल इम्प्लाइज तृतीय श्रेणी में अध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से अनिल कुमार श्रीवास्तव, राजकिशोर सचिव, फूलबाबू कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर सचिन प्रजापति, आकांक्षा श्रीवास्तव, राम कुमार, अजित सिंह, हिमांशु यादव, अरूण कुमार, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मीशंकर, विनोद कुमार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रश्मि पटेल, संदीप कुमार सिंह, शिवाकांत तथा नेशनल यूनियन पोस्टल इम्प्लाइज पोस्टमैन एवं एमटीएस में अध्यक्ष देवेश कुमार, सचिव दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष सरोज के अलावा आशीष मिश्रा, सतीश कुमार शुक्ला, छोटेलाल, विनीत कुमार, राकेश कुमार, जय शंकर यादव, लाल बहादुर मौर्य, धीरेन्द्र यादव, अंजू वर्मा, अमरेंद्र कुमार, हिमांशु शुक्ला व सुनीता का चयन किया गया।
अधिवेशन में पर्यवेक्षक के रूप में भूमिका निरीक्षक डाकघर महराजगंज हृदयेश मिश्रा को मण्डलीय कार्यालय द्वारा नियुक्त किया गया।
अधिवेशन में जिम्मेदारी संभालने के बाद अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, पूर्व सचिव सीबी सिंह, टीके तिवारी सहित अन्य लोगों ने अपने विचार रखें।



