धमधमा गांव में भीषण आगजनी, महताब अहमद का घर जलकर राख, परिवार का सब कुछ तबाह

रायबरेली। जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धमधमा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बीती रात करीब 1:30 बजे महताब अहमद के घर में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान इसकी चपेट में आ गया। परिवार के सदस्य उस समय पहली मंजिल पर सो रहे थे, जिसके कारण उनकी जान तो बच गई, लेकिन उनका पूरा सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, धमधमा गांव स्थित महताब अहमद का परिवार रात में खाना खाने के बाद पहली मंजिल पर सोने चला गया था। आधी रात को अचानक आग की लपटें और धुआं उठने लगा। परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी कि नीचे की मंजिल पर आग फैल रही है। आग ने घर में रखे फ्रिज, प्रेस, पंखे, बोरियों में भरा चावल, गेहूं और अन्य अनाज को अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा, घरेलू सामान जैसे बर्तन, कपड़े और अन्य जरूरी चीजें भी जलकर नष्ट हो गईं।

परिवार की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर पानी और अन्य साधनों का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मेहनत के बाद आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक परिवार का लगभग सारा सामान जल चुका था।

लिव-इन में रह रही गर्लफ्रेंड की हत्या, शव सूटकेस में भरकर 100 किलोमीटर दूर नदी में फेंका

महताब अहमद और उनके परिवार ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आया कि आग कैसे लगी। उनका कहना है कि रात में सभी सामान्य रूप से खाना खाकर सोने चले गए थे। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में है, क्योंकि उनकी मेहनत से जमा किया गया सामान और अनाज सब कुछ नष्ट हो चुका है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय लेखपाल मनोज को इसकी जानकारी दी। लेखपाल ने मौके का मुआयना करने का आश्वासन दिया है। वहीं, एसडीएम सतेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इस हादसे की सूचना प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Back to top button