भारत टैरिफ का बादशाह, Peter Navarro ने बताया कैसे हो रहा अमेरिका को नुकसान
ट्रंप के व्यापार सलाहकार Peter Navarro ने भारत की औद्योगिक नीतियों की आलोचना करते हुए उसे "टैरिफ का राजा" कहा।

Trade Tariff War 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार Peter Navarro ने भारत पर तंज कसा। उन्होंने भारत को टैरिफ का राजा बताते हुए उसकी आलोचना की और आरोप लगाया कि भारत की औद्योगिक नीतियां अमेरिकी कामगारों को नुकसान पहुँचा रही हैं।
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते (Trade Tariff War 2025) पर हस्ताक्षर होने से पहले ही टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ रहा है। अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसमें रूस से तेल खरीदने पर भारत द्वारा लगाया गया 25 प्रतिशत जुर्माना भी शामिल है। नवारो ने ऐसे समय में भारत की आलोचना की है जब दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं।
Peter Navarro ने भारत के बारे में क्या कहा? (Tariff War 2025)
सीएनबीसी इंटरनेशनल के साथ एक इंटरव्यू में Peter Navarro ने कहा कि यूक्रेन पर हमले के तुरंत बाद भारतीय तेल कंपनियों ने रूस के साथ व्यापार करना शुरू कर दिया। वे हमारे (अमेरिका) साथ गलत तरीके से व्यापार करके पैसा कमा रहे हैं और अमेरिकी कामगार प्रभावित हो रहे हैं। भारत उसी पैसे से रूस से तेल खरीदता है, और रूस उस पैसे का इस्तेमाल हथियार खरीदने में कर रहा है।
ये भी पढ़ें- Gen z protests in nepal: सुशीला कार्की से क्यों नाराज़ हुए वही लोग जो उन्हें लाए थे
Peter Navarro ने कहा कि चीन लंबे समय से भारत के लिए एक बड़ा ख़तरा रहा है। मोदी को जिनपिंग और पुतिन के साथ देखना आश्चर्यजनक था। मुझे नहीं लगता कि मोदी वहाँ सहज थे।
बयान पर भारत ने साधी चुप्पी (Tariff War)
भारत सरकार की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि अमेरिकी मीडिया और राजनीतिक हलकों में नवारो के बयान के बाद भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों की समीक्षा की मांग तेज हो गई है।
आपको बता दें कि Peter Navarro के तीखे आरोप ऐसे वक्त में आए हैं जब भारत और अमेरिका एक संभावित व्यापार समझौते (Trade Tariff War 2025) की दिशा में बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह बयान आने वाले हफ्तों में इन रिश्तों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।



