मां के डांट से नाराज़ 11 वर्षीय बेटे ने की आत्महत्या

अवनीत कुमार शर्मा
मुरादाबाद। शनिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर मोहल्ले में एक ऐसी घटना सामने आई कि जिसने पूरे इलाक़े को रुला कर रख दिया। हिंदू मॉडल कॉलेज में कक्षा 6 का छात्र 11 वर्षीय कृष्णा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मोहल्ले का सबसे चंचल बच्चा माने जाने वाले कृष्ण के इस क़दम ने सभी को गम में डुबा दिया। मां की गलती केवल इतनी थी कि, उसने उसे डांटा था। इसके बाद घर का दरवाज़ा बंद करके वह काम पर चली गई।
रात में काम से लौटी घर का दरवाज़ा खोला तो बेटा पंखे से फंदे पर लटका मिला। यह देखकर महिला चीखने चिल्लाने लगी। चीखने चिल्लाने की आवाज़ सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग वहां पहुंचे तो बच्चे को फंदे पर लटका पाया।
मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा महिला निशा ने बताया कि, बेटा गली में शरारत करता था इसलिएं उसे डांटा था काम पर जाते वक़्त कमरे में का दरवाज़ा बाहर से बंद कर दिया था ताकि वह शरारत करने के लिएं गली में न जाने पाए आपको बता दें कि, निशा पत्नी सुनील का यह 11 वर्षीय इकलौता बेटा था।
कृष्णा हिंदू मॉडल कॉलेज में कक्षा 6 में पढ़ता था वह पढ़ने लिखने में होशियार था और सभी मोहल्ले वाले उसको चंचल कहते थे।
मां ने कहा स्कूल से लौटते वक़्त कृष्णा गली में खेलता रहता था। शरारत भी करता था शरारत करने पर मैंने उसे डांटा दोपहर 3 बजे मैंने उसे खाना खिलाया खाना खाकर वह सो गया था।
इसलिएं मैं कमरे का दरवाज़ा बाहर से बंद करके चली गई निशा ने कहा मुझे क्या पता था कि, वह ऐसा कर लेगा मैं काम से लौट कर आई कमरे का ताला खोला तो वह फंदे पर लटका मिला निशा के पति सुनील को शराब पीने की लत है। सुनील शराब पीकर अक्सर पत्नी से मारपीट करता था जिसका वह विरोध भी करता था। और कृष्णा इस बात से भी नाराज़ रहता था।



