sikkim landslide news: फिर कहर बनकर टूटा भूस्खलन, चार की मौत, तीन लापता

सिक्किम के यांगथांग में भूस्खलन से तबाही, चार की गई जान

sikkim landslide news: पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग विधानसभा क्षेत्र के अपर रिम्बी में बीती रात्रि भारी भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम चार लोगों की जान चली गई, वही तीन अन्य अब तक लापता हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक गेजिंग शेरिंग शेरपा ने जानकारी दी कि तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय गांव वालों और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सहयोग से राहत दल ने बाढ़ में डूबी ह्यूम नदी पर लकड़ी से अस्थायी पुल बनाकर दो जख्मी महिलाओं को बाहर निकाला।

हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचाने के बावजूद एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी महिला की हालत नाज़ुक बनी हुई है और तीन लोग अब भी लापता हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

सप्ताह में दूसरी बड़ी घटना (landslide news in hindi)

इस हफ्ते की शुरुआत में भी ग्यालशिंग जनपद (sikkim landslide news) के थांगशिंग गांव में एक और भूस्खलन हुआ था। उस हादसे में 45 वर्षीय बिष्णु माया पोर्टेल की जान चली गई। घटना सोमवार आधी रात को भारी बारिश के चलते हुई थी।

ये भी पढ़ें- इस भारतीय राज्य में रहते हैं सबसे ज्यादा नेपाली, आपको हिला कर रख देगा आंकड़ा

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। निरंतर हो रही बारिश ने पूरे क्षेत्र में जमीन को अस्थिर कर दिया है, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहे हैं।

प्रशासन की चेतावनी जारी

आपको बता दें कि भविष्य में संभावित खतरे को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अफसरों ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने का अनुरोध किया है। स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत बल (SDRF) राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button