टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
बाढ़ पीड़ितों 31 ग्रामीणों का हुआ परीक्षण

जसवंतनगर,इटावा। यमुना नदी की बाढ़ से जूझ रहे ग्रामीणों की परेशानियों के बीच गुरुवार को उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने खदिया गांव में चिकित्सा शिविर लगाया।
सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.बीरेंद्र कुमार की अगुवाई में टीम सुबह दस बजे गांव पहुंची और करीब तीन घंटे तक पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान महिला,पुरुष और बच्चों समेत कुल 31 ग्रामीणों की जांच की गई। डॉक्टरों ने परीक्षण कर दवाये वितरित की और ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने और केवल साफ पानी के उपयोग की सलाह दी।



