2025 Chhath Puja: ये 4 गलतियां न करें, जानें कैसे पूरी करें सही पूजा

जानें छठ पूजा के व्रत को पहली बार रखने वाले व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स और नियम, जिससे पूजा को सही तरीके से हो सके।

2025 Chhath Puja: छठ पूजा मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे प्रदेशों में मनाई जाती है, एक अत्यंत कठिन मगर आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण व्रत है। यह व्रत न केवल श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि अनुशासन और समर्पण की भी मिसाल है। यदि आप पहली बार छठ पूजा करने जा रहे हैं, तो जानिए कुछ जरूरी बातों के बारे में जो आपके इस पवित्र अनुष्ठान को सही तरीके से पूरा करने में मदद करेंगी।

1. शुद्धता का महत्व

छठ पूजा में शुद्धता का विशेष महत्व है। ये व्रत शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धता की मांग करता है। पूजा से पहले अपने घर को पूरी तरह से साफ करें और पूजा की सामग्री को अलग रखें। बर्तनों को शुद्ध पानी से धोएं, ताकि कोई भी अशुद्धता पूजा में विघ्न न डाले। व्रति को सात्विक आहार लेना चाहिए और मांसाहारी भोजन, लहसुन, प्याज से दूर रहना चाहिए। रसोई में खाना बनाते वक्त ये ध्यार रहे कि वहां कोई भी अशुद्धता न हो।

2. समय और नियमों का पालन

छठ पूजा में हर चरण का समय और नियम बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। नहाए खाए के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करें और सात्विक भोजन का सेवन करें। खरना के दिन चावल, दाल और गुड़ की खीर बनाई जाती है, मगर इससे पहले स्नान करना जरूरी है। 2025 Chhath Puja के दौरान सूर्य की स्थिति का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है। अगर समय पर पूजा नहीं की जाती तो यह आपके अनुष्ठान को प्रभावित कर सकता है।

Chhath Puja 2025 की डेट कंफ्यूज कर रही है सबको, लेकिन यहां है पूरा सही कैलेंडर

3. पूजा सामग्री की तैयारी

पूजा के लिए विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है, जिनमें बांस की टोकरी, सूप, ठेकुआ, फल और दीपक शामिल हैं। इनकी सूची पहले से तैयार कर लें ताकि किसी भी चीज की कमी न हो। खासकर सूप और टोकरी को शुद्ध रखें, क्योंकि इन्हीं में छठी मैया को अर्पित किया जाता है।

4. गलतियों से बचें

कई लोग उत्साह में आकर पूजा के दौरान कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जैसे मोबाइल का इस्तेमाल करना, गंदे कपड़े पहनना या असंकीर्ण स्थान पर अर्घ देना। इन गलतियों से बचने की कोशिश करें। सूर्य को अर्घ देने के दौरान पानी में खड़े रहें और सूर्य की ओर मुंह करें ताकि आपकी पूजा सही तरीके से हो।

Related Articles

Back to top button