क्या अखिलेश यादव चाचा शिवपाल के साथ कर सकते है गठबंधन? जानने के लिए पढ़िए….

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल

 

UP Assembly Election 2022 : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिये राष्ट्रीय लोकदल (BJP) और शिवपाल यादव की पार्टी सहित कई छोटी दलों के साथ सपा का गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही कृषि क्षेत्र में लायें गये तीनों कानूनों को उत्तर प्रदेश में लागू नहीं किया जायेगा व इसके अलावा मंडी नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।

अखिलेश यादव का कहना है कि,आरएलडी और समाजवादी पार्टी का लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन था। आने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां साथ लडेंगी। इसके साथ.साथ और भी दल हैं जैसे, महान दल हैंए संजय चौहान का दल हैं व और भी दलों से बातचीत हो रही है। वे भी सपा के साथ आयेंगे और हम सब मिलकर चुनाव लडेंगे। सीटों के बारे में भी बातचीत हो गयी है लेकिन अभी उसका खुलासा नहीं करेंगे।

सपा अध्यक्ष ने गठबंधन की रणनीति के बारे में कुछ भी खुलासा करने से साफ इंकार कर दिया। अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनके साथ भी होगा, कुछ चीजें हम लोगों पर छोड़ दीजिये। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में पूछने पर अखिलेश ने कहा कि उन्होंने 403 सीटों पर या कुछ एलान किया है। उन्होंने अपनी कुछ सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी के साथ किसी गठबंधन के सवाल को उन्होंने टालते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी केवल छोटे दलों के साथ गठबंधन कर आगामी विधानसभा चुनाव लडे़गी।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 का चुनाव प्रदेश को नयी सरकार मिलने का चुनाव होगा, साढ़े चार साल में यूपी ने देखा है कि किस तरीके से राज्य को पीछे ले जाया गया है। इस सरकार से जनता का भरोसा टूटा है, किसान आज भी इंतजार कर रहा हैं कि कब उनकी आय दोगुनी होगी, किसानों का अभी तक गन्ने का भुगतान नही हो पाया, एक यूनिट बिजली तक सरकार ने नहीं बनायी बल्कि बिजली के दाम बढ़ा दियें आज सिंचाई मंहगी हो गयी। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कभी कभी तो ऐसा लगता हैं कि बीजेपी के लोग अपने प्रचार का झूठा प्रशिक्षण केंद्र चला रहे हैं।

Related Articles

Back to top button