महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरा बिहार का युवक

हालत गंभीर होने पर पीजीआई सैफई किया रेफर

जसवंतनगर,इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अलख सुबह महाबोधी एक्सप्रेस से गिरकर बिहार निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बिहार राज्य के अररिया जिले के निवासी मो. आलमीन पुत्र सज्जाक महाबोधी एक्सप्रेस के दरवाजे पर बैठे हुए यात्रा कर रहे थे। बताया गया कि नींद की झपकी आने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह रेलवे स्टेशन की अप लाइन पर चलती ट्रेन से गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के ईएमटी सुदीप कुमार सिंह और पायलट विजयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ.वीरेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज,सैफई रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button