अवैध तमंचा-कारतूस के युवक गिरफ्तार

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक शुभम वर्मा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध तमंचा लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाइवे से धरवार जाने वाली सड़क मार्ग पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम झबरापुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगरा से इटावा जाने वाली सड़क पर गुरुवार शाम को सराय भूपत फाटक के पास जसवंतनगर से बाजार कर अपने गांव बलैयापुर बाइक से जा रहे रोहित पुत्र रामवीर उम्र करीब 16 वर्ष अनीता पत्नी रामवीर उम्र करीब 30 वर्ष संध्या पत्नी रविंद्र उम्र करीब 27 वर्ष को पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटनास्थल पर एकत्रित राहगीरो की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के पायलट सत्येंद्र ईएमटी बबलू वर्मा ने तीनों घायलों रोहित अनीता संध्या को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।



