विश्व कल्याण महायज्ञ-वेदकथा की अमृत वर्षा 11 मार्च से शुरू

भरथना,इटावा। भरथना के आर्य समाज मन्दिर का 103वाँ भव्य वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व कल्याण महायज्ञ एवं वेदकथा की अमृत वर्षा का पाँच दिवसीय कार्यक्रम आगामी 11 मार्च से 15 मार्च तक आर्य समाज मन्दिर भरथना पर सम्पन्न होगा।
उक्त आशय की जानकारी संस्था के प्रधान अनिल आर्य,मंत्री मोहन आर्य, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र आर्य (संजू) ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि कस्बा के मुहल्ला गली गोदाम के महर्षि दयानन्द मार्ग स्थित आर्य समाज मन्दिर भरथना पर 103वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में पाँच दिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ एवं वेदकथा की अमृत वर्षा का कार्यक्रम आगामी 11 मार्च से 15 मार्च तक सम्पन्न होगा। जिसमें वेद मंत्रों द्वारा महायज्ञ एवं भजनोपदेश व प्रवचन प्रातःसाढ़े 8 बजे से 12 बजे तक व रात्रि 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक तथा 15 मार्च दिन रविवार को प्रातः साढ़े 8 बजे से 11 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन होगा। उक्त धार्मिक अनुष्ठान में वैदिक प्रवक्ता आचार्य हरीशंकर अग्निहोत्री आगरा व भजनोपदेशक पं.अजय आर्य मेरठ शिरकत करेगें।
पदाधिकारियों ने नगर व क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से उक्त धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करने की अपील की है।



