महर्षि विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया विश्व शांति दिवस

सुल्तानपुर। महर्षि विद्या मंदिर योगी वीर अहिमाने के प्रांगण में विश्व शांति दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत गुरु पूजा के साथ हुई। प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने गुरु परंपरा पूजन के उपरांत सभी को विश्व शांति दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महर्षि जी के द्वारा महर्षि विश्व शांति आंदोलन का उद्देश्य पूरे विश्व समाज का निर्माण किया जा सकता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए महर्षि शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी सतत महर्षि जी के सपनों को साकार रूप देने का प्रयास कर रहे हैं।
जिसमें हम भारतीय शिक्षा संस्थान के समस्त लोग सह भागीदार हैं और और कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने एवं स्थापना,धरती पर स्वर्ग निर्माण की परिकल्पना को साकार करने में सफलता मिलेगीऔर तभी “जीवन आनंद है” इसकी अनुभूति हम कर पाएंगे।प्रधानाचार्य जी ने अंत में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित सभी को विश्व में शांति की स्थापना के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ शपथ दिलाई। तत्पश्चात सभी छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं ने सामूहिक भावातीत ध्यान का अभ्यास किया। उक्त कार्यक्रम में समस्त छात्र-छात्राओं , शिक्षक शिक्षिकाओं सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी व अभिभावक उपस्थित रहे।



