दृढ़ निश्चयी व्यक्तित्व थे राजनारायण : इं० वीरेंद्र यादव

रायबरेली। समाजवादी चिंतक लोकबंधु राज नारायण की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट रायबरेली में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर मनायी गयी।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे,राज नारायण राममनोहर लोहिया के साथ सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से थे और 1977 के आम चुनाव में उन्होंने रायबरेली से इंदिरा गांधी को हराया।वह जनता पार्टी की सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी रहे लोकबंधु दृढ़ निश्चयी एवं अपने फक्कड़ स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

वह 69 वर्ष की आयु तक जीवित रहे और अपने जीवनकाल में 80 बार जेल गए, जिसमें कुल 17 साल जेल में बिताए।

वह इंदिरा गांधी के खिलाफ 1975 के एक प्रसिद्ध मुकदमे को जीतने के लिए जाने जाते हैं, जिसके कारण इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया था और आपातकाल लगा दिया गया। उन्होंने 1977 में जनता पार्टी की ओर से रायबरेली लोकसभा सीट से इंदिरा गांधी को हराकर इतिहास रचा था।विचार गोष्ठी में राजनारायण के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी यादव, मो.अरशद खान, मो.मुशीर, सुरजीत सिंह, अरुण प्रताप यादव, बलराज राना, अनूप यादव, विकास विश्वकर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button