तीसरी आंख: कैमरा की मदद से खोज निकला लापता किशोर

दो दिन से लापता था किशोर,पुलिस ने ऑटो स्टैंड से सकुशल बरामद

जसवंतनगर,इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तौर निवासी 14 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र किशोरी लाल रविवार दोपहर करीब 12 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने काफी तलाश के बाद उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी।

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सूचना मिलते ही थाना बलरई पुलिस,मिशन शक्ति केंद्र की टीम तथा थानाध्यक्ष ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने तीसरी आँख कैमरों की सहायता से किशोर की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद जसवंतनगर ऑटो स्टैंड से उसे सकुशल बरामद कर लिया गया।

आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने बलरई पुलिस और मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक किया है।

Related Articles

Back to top button