ईद मिलादुन्नबी पर लुधपुरा मस्जिद में विशेष जलसा

पैगंबर मोहम्मद साहब की 1500वीं विलादत पर उलेमाओं ने दी इस्लामी जीवन की शिक्षा

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा स्थित मस्जिद परिसर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-विलादत पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इटावा ईदगाह के पेश इमाम मौलाना कमालुद्दीन अशरफी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मदीनतुल औलिया सफीपुर शरीफ, उन्नाव से आए हजरत अल्लामा मौलाना सय्यद फैज हसन सफवी ने विशेष खिताब पेश किया। उलेमाओं ने तकरीर के जरिए नबी की तालीम और उनकी जिंदगी के बारे में लोगों को बताया। साथ ही इस्लामी कानून के अनुसार जीवन जीने की सीख दी।

कार्यक्रम में हाफिज मोहम्मद सईद आलम करहलवी और ईदगाह पेश इमाम हाफिज शमीउद्दीन ने मरहबा और या मुस्तफा जैसे पारंपरिक नात व कलाम प्रस्तुत किए। यह धार्मिक एकता और सद्भावना का प्रतीक बना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button