ठाकुर अजय चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अजय चौहान ने लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय चौधरी भूपेंद्र सिंह जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर ठाकुर अजय चौहान ने आगामी 5 अक्टूबर, रविवार को पिलखुवा स्थित कान्हा श्याम मण्डप में आयोजित होने वाले “हिन्दू हित चिंतन” विषयक विशाल हिन्दू जनमानस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में समाज एवं राष्ट्र के उत्कर्ष के लिए गहन विचार-विमर्श हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री ने कार्यक्रम की सफलता हेतु मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश प्रदान किए।



